Lockdown 4.0: उत्तराखंड में कोई जिला रेड जोन में नहीं, जानें आप किस जोन में और क्या मिलेंगी रियायतें
Lockdown 4.0: उत्तराखंड में कोई जिला रेड जोन में नहीं, जानें आप किस जोन में और क्या मिलेंगी रियायतें देहरादून, राज्य ब्यूरो। Uttarakhand Lockdown 4 0 Guideline: लॉकडाउन-चार को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर नए सिरे से जिलेवार जोन तय किए गए हैं। छह जिले देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर ऑरेंज जोन में रखे गए हैं। शेष सात जिलों हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत को ग्रीन जोन में शामिल किया गया है। एक भी जिला रेड जोन में नहीं रखा गया है। राज्य में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पहले की तरह सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक खुलेंगे। सरकार ने अब प्रतिदिन सभी दुकानें खोलने को अनुमति दी है। ऑरेंज और ग्रीन जोन में बार्बर शॉप, सैलून, स्पा और पॉर्लर खुलेंगे। रेस्तरां खाने-पीने के सामान की सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम खुलेंगे, लेकिन मॉल, कॉम्प्लेक्स, सिनेमाघर और शिक्षण संस्थान नहीं खुलेंगे। केंद्र की नई गाइडलाइन के मुताबिक ये तमाम व्यवस्थाए...